{"_id":"64c418edd8dd04b1b10c9324","slug":"old-mans-condition-deteriorated-in-garib-rath-express-death-hardoi-news-c-213-1-hra1003-1323-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गरीब रथ एक्सप्रेस में बुजुर्ग की बिगड़ी हालत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गरीब रथ एक्सप्रेस में बुजुर्ग की बिगड़ी हालत, मौत
विज्ञापन
हरदोई। श्रावस्ती से गरीब रथ एक्सप्रेस से लुधियाना जा रहे बुजुर्ग की अचानक हालत बिगड़ गई। हरदोई रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने उसे उतारकर मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बिहार के बेगूसराय थाना नाग कोठी के समसा निवासी भगलू साहू (78) परिवार के कुछ लोगों के साथ श्रावस्ती रेलवे स्टेशन से गरीब रथ एक्सप्रेस में सवार हुए थे। वे लुधियाना जा रहे थे। रास्ते में उनकी हालत बिगड़ गई। इसकी सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से जीआरपी हरदोई को दी गई। इस पर जीआरपी ने भगलू साहू को एक्सप्रेस से उतारकर मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने की बात से इनकार करते हुए शव लेकर अपने घर चले गए। जीआरपी रामासरे यादव ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। उसके बाद उसे अस्पताल पहुंचा दिया गया था। (संवाद)