{"_id":"5e948d5d8ebc3e7745354104","slug":"old-man-walk-32-km-due-to-lockdown-hardoi-news-knp555072634","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 किलोमीटर पैदल चले आए 78 वर्षीय लाखन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 किलोमीटर पैदल चले आए 78 वर्षीय लाखन
विज्ञापन
सांडी के सैययदबाड़ा से पैदल चलकर घंटाघर रोड से गुजरते ग्राम नीर निवासी वृद्ध लाखन। संवाद
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लॉकडाउन बढ़ता देख 78 वर्षीय बुजुर्ग ने सांडी कस्बा स्थित बेटी के घर से देहात कोतवाली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नीर स्थित घर तक का 32 किमी का सफर पैदल तय कर लिया। उनका हौसला देख पुलिस वालों ने भी उनको सलाम किया।
सोमवार को सोल्जर बोर्ड चौराहे पहुंचे लाखन को पुलिस वालों ने रोका और उनसे जाने का कारण पूछा। उन्होंने बताया कि उनकी एक बेटी सांडी में तो दूसरी लमकन में रहती है।
अधिकांश दिन वह बेटियों के ही यहां रहते हैं। घर पर दो बीघा खेत से जो मिलता है, उससे गुजर बसर कर लेते हैं। लॉकडाउन से पहले वह सांडी में बिटिया रामकुमारी के यहां थे। सोच रहे थे कि लॉकडाउन खुलने के बाद घर वापस जाएंगे लेकिन जब देखा कि इसके बढ़ने की संभावना है तो घर के लिए निकलना ही मुनासिब समझा। सोमवार को सांडी कस्बे से शहर 21 किलोमीटर पैदल चलकर आए और यहां से ग्राम नीर 11 किलोमीटर पैदल चलकर गए। पुलिस वालों ने उन्हें रास्ते में पानी पिलाया।