{"_id":"6501fac2dd0e10e2b200f217","slug":"number-of-fever-patients-doubled-patients-worried-about-getting-tested-hardoi-news-c-213-1-hra1003-3562-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बुखार के मरीजों की संख्या हुई दोगुनी, जांच के लिए मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बुखार के मरीजों की संख्या हुई दोगुनी, जांच के लिए मरीज परेशान
विज्ञापन
हरपालपुर। कटियारी क्षेत्र में आई भीषण बाढ़ के बाद अब बुखार ने कहर ढहाना शुरु कर दिया। जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में बुखार के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई। हाल यह है कि अस्पताल में एक बेड पर दो दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहीं पैथोलॉजी में लैब टैक्नीशियन के नहीं होने की वजह से मरीज जांच के लिए भटकते रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को मरीजों की संख्या के आगे बेड कम पड़ गए। एक बेड पर दो-दो मरीज ग्लूकोज की बोतल लगवाए लेटे मिले हैं। वही प्राइवेट चिकित्सकों के यहां भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं।सीएचसी के फार्मासिस्ट अरविंद के बताया कि ओपीडी में रोजाना 600 मरीज आ रहे हैं। जिसमें 300 मरीज बुखार के आ रहे है।
जांच के लिए भटकते रहे मरीज
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनी पैथाेलॉजी लैब में बुधवार को 10 बजे तक लैब टैक्नीशियन गायब रहे। जिससे जांच कराने आए मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ा। इस बीच कई मरीज निजी पैथाेलॉजी में जांच कराने के लिए जाना पड़ा। दो दिनों से एक्सरे मशीन भी खराब है। जिससे मरीज जांच कराने के लिए परेशान हो रहे है।
विज्ञापन
एक्सरे मशीन बनवाने के लिए मैकेनिक को बुलाया गया है। पैथोलॉजी में लैब टैक्नीशियन के गायब होने के बारे में जानकारी कराई जाएगी। मौसम परिवर्तन से सीएससी पर मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है।
डॉ. अमित कुमार वर्मा
चिकित्सा अधीक्षक हरपालपुर