फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Now cyber crime victims will not wander, cyber station opened in police line

Hardoi News: अब नहीं भटकेंगे साइबर अपराध पीड़ित, पुलिस लाइन में खुला साइबर थाना

Thu, 29 Feb 2024 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Now cyber crime victims will not wander, cyber station opened in police line
हरदोई। साइबर अपराधों का शिकार होने वाले लाेगों के लिए राहत भरी खबर है। ऐसे लोगों को अब रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। पुलिस लाइन में स्थित साइबर सिक्योरिटी सेल को अब साइबर थाने का दर्जा मिल गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से बुधवार को वर्चुअली साइबर थाने का लोकार्पण करने के साथ ही जनपद में पुलिस कल्याण के लिए कराए गए तकरीबन साढ़े 21 करोड़ रुपये के निर्माण कार्याें का भी लोकार्पण किया। नवनिर्मित सवायजपुर कोतवाली के नए भवन का शिलान्यास भी उन्होंने किया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने साइबर थाने का उद्घाटन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, सांसद जय प्रकाश, सांडी विधायक प्रभाष कुमार और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती की मौजूदगी में डीएम, एमपी सिंह और एसपी केसी गोस्वामी ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम को लाइव देखा। यहां पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों का स्वागत एसपी केसी गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि जनपद में 12 कोतवाली और थाना परिसर में कराए गए निर्माण कार्याें का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री ने किया है। इन कार्याें पर 21 करोड़ 55 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा सवायजपुर में छह करोड़ 67 लाख 63 हजार रुपये की लागत से नए कोतवाली भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसका भी शिलान्यास मुख्यमंत्री ने किया है। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र, सीओ सिटी अंकित मिश्रा, सीओ हरियावां संतोष सिंह, अभिसूचना इकाई के प्रभारी निरीक्षक श्रीश शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



37 लाख रुपये होल्ड करा चुकी है साइबर सेल
साइबर सिक्योरिटी सेल की शुरूआत जनपद में 16 अगस्त 2023 को की गई थी। आईजी जोन तरुण गाबा ने इसका लोकार्पण किया था। तब से अब तक सिक्योरिटी सेल के पास साइबर ठगी के कुल 337 मामले आए। सोशल मीडिया पर अपराध से संबंधित अन्य 158 मामले भी पुलिस के पास आए। साइबर सेल में 12 लाख 60 हजार 668 रुपये ठगों के अकाउंट से वापस खातेदारों के खाते में भेजे। इसके अलावा साइबर ठगी का शिकार बनाए गए लोगों के 37 लाख 63 हजार 894 रुपये होल्ड भी करा दिए। मतलब यह कि खाता धारक के अकाउंट से रुपये तो गए, लेकिन ठगी करने वाला इन्हें निकाल नहीं पाया। यह रुपये बाद में पीड़ितों को वापस मिल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed