फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Notice to PD after seeing yellow bricks for warehouse construction

Hardoi News: गोदाम निर्माण के लिए पीली ईंटें देख पीडी को नोटिस

Tue, 01 Oct 2024 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Notice to PD after seeing yellow bricks for warehouse construction
हरदोई। कृषि विभाग के संडीला के मोहम्मदपुर में निर्माणाधीन गोदाम के लिए पीला ईंट मंगवाए जाने पर आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने नाराजगी जाहिर की। पहले तो एफआईआर के लिए बोल दिया लेकिन, ईंट का प्रयोग न किए जाने पर कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबंधक को नोटिस दिया है।
विज्ञापन

राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने सोमवार को विकास भवन सभागार में विकास, निर्माण और कानून-व्यवस्था से जुड़ी बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अभियंताओं से कहा कि गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। घटिया काम के लिए कार्रवाई न करानी पड़े। कृषि विभाग के संडीला के मोहम्मदपुर में निर्माणाधीन गोदाम के लिए पीला ईंट मंगवाने पर उप्र प्रोजेक्ट्स कार्पोरेशन लि. (यूपीपीसीएल) के परियोजना प्रबंधक को नोटिस जारी कर जवाब-तलब करने को कहा। मार्गों का निर्माण समय से पूरा कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

सेतु निगम, यूपीपीसीएल और यूपीसीएलडीएफ के प्रतिनिधियों सहित सभी संस्थाओं के अभियंताओं से कहा कि सभी काम तेजी से गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। वृहद गो-संरक्षण केंद्र की कमेटी से जांच कराई जाए। आयुष चिकित्सालय की प्रगति बढ़ाई जाए। यूपी सिडको को नर्सिंग कॉलेज के निर्माण में तेजी लाने को कहा। संडीला राजकीय आईटीआई में सीडीओ की ओर से बताई गई कमियों को दूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अभियंता को निर्देशित किया कि छह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में काम जल्द शुरु कराए। वंदन योजना में प्रतिवर्ष स्थान चिह्नित किया जाए। एंटी लार्वा का छिड़काव व स्वास्थ्य कैंप लगाने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि दवाएं पर्याप्त उपलब्ध कराई जाएं। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को निर्बाध रखा जाए। कहा कि एफआईआर में देरी व लापरवाही न किए जाए। महिला अपराध में लिप्त लोगों और माफिया पर कड़ी कार्रवाई की जाए। डीएम एमपी सिंह ने सभी अधिकारियों से कहा कि निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित करें।

सीडीओ सौम्या गुरूरानी, एडीएम प्रियंका सिंह, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश सहित अधिकारी मौजूद रहे।

आईटीआई में टाटा वर्कशॉप का लिया जायजा
राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने बैठक के बाद डीएम एमपी सिंह व सीडीओ सौम्या गुरूरानी के साथ राजकीय आईटीआई में टाटा की ओर से बनवाई गई आधुनिक वर्कशॉप का जायजा लिया। मशीनों को देखा और ऑटोमेटिक टूल मेकिंग मशीन के संबंध में प्रशिक्षक से जानकारी ली। अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद किया। आईटीआई प्रधानाचार्य आरके श्रीवास्तव आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed