{"_id":"5dee8afe8ebc3e881b4c2500","slug":"notice-to-cmo-in-new-pehal-kit-purchase-hardoi-news-knp531165513","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई पहल किट की खरीद में सीएमओ समेत तीन को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई पहल किट की खरीद में सीएमओ समेत तीन को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। नई पहल किट खरीदे जाने के मामले में मिली शिकायत पर जांच कमेटी की आख्या के आधार पर डीएम पुलकित खरे ने सीएमओ, एसीएमओ सहित तीन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शिकायत में नियम विपरीत एक विशेष फर्म से ही सभी किटें खरीदने का आरोप है।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिले में नई पहल किट की खरीद के लिए 21 लाख रुपये से अधिक का बजट जारी किया गया था। ये किट नवविवाहिताओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से निशुल्क दी जाती है। जेम पोर्टल पर किट खरीद के लिए आठ अगस्त 2019 और 11 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग की ओर से निविदाएं आमंत्रित की गईं थीं।
कुल आठ फर्मों ने किट की आपूर्ति के लिए निविदाएं डालीं थीं। सीएमओ ने तकनीकी रूप से सिर्फ सरल फार्मा नामक फर्म को सही बता वित्तीय निविदा खोलने की भी अनुमति प्रदान कर दी थी। बाद में इसी फर्म को आपूर्ति का ठेका दे दिया गया। इसको लेकर बलिया जनपद के थाना सुखपुरा के ग्राम बसंतपुर निवासी नित्यानंद पांडेय ने 21 नवंबर को डीएम पुलकित खरे से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि आपूर्ति का ठेका देने के लिए फर्म से सात वर्ष का कार्य अनुभव मांगा गया था। जिस सरल फार्मा को आपूर्ति ठेका दिया गया उसने सात वर्ष पुराना सिर्फ एक बिल लगाया था, जिसे कार्य का अनुभव मानते हुए आपूर्ति का ठेका दे दिया गया।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर डीएम ने वरिष्ठ कोषाधिकारी और अतिरिक्ति मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच के आदेश दे दिए। जांच आख्या के मुताबिक सरल फार्मा ने कार्य अनुभव के रूप में सीएमओ इटावा की ओर से 14 नवंबर 2013 को अनुमोदित कोटेशन का प्रपत्र व बिल लगाया है। जांच टीम ने कहा है कि यह बिल अनुभव प्रमाण पत्र के रूप में स्वीकृत करने योग्य नहीं है। आख्या के आधार पर डीएम पुलकित खरे ने सीएमओ, एसीएमओ सीएमएसडी स्टोर और कन्साइनी सीएमएसडी स्टोर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।