फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Notice to all BDOs on laxity in inspection of animal shelters

Hardoi News: पशु आश्रयस्थलों के निरीक्षण में ढिलाई पर सभी बीडीओ को नोटिस

Sun, 24 Nov 2024 09:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
Notice to all BDOs on laxity in inspection of animal shelters
हरदोई। निराश्रित पशुओं को संरक्षित किए जाने के लिए संचालित पशु आश्रय स्थलों के निरीक्षण में जिम्मेदार ढिलाई बरत रहे हैं।
विज्ञापन

सीडीओ ने नवंबर माह के लक्ष्य और निरीक्षण की कम संख्या पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने निरीक्षण और ग्राम्य विकास विभाग के रूरल सॉफ्ट पर आख्या फीड करने में ढिलाई पर सभी बीडीओ को नोटिस जारी किया गया है। इस संबंध में तीन दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगा है।
निराश्रित मवेशियों के लिए संचालित पशु आश्रयस्थल की व्यवस्थाओं के नियमित निरीक्षण के लिए खंड विकास अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित 368 पशु आश्रय स्थलों के लक्ष्य के अनुरूप निरीक्षण करते हुए आख्या रूरल सॉफ्ट पर फीड करने की व्यवस्था दी है। रूरल सॉफ्ट पर निरीक्षण आख्या फीड होने से समीक्षा में भी आसानी रहती है।
विज्ञापन

सीडीओ ने नवंबर माह तक के लक्ष्य 5,888 निरीक्षण के सापेक्ष 895 आख्या ही फीड किए जाने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने इसके लिए बीडीओ टड़ियावां सुभाष चंद्र, मल्लावां रामकिशोर सिंह, अहिरोरी काजल, कछौना विजय नारायण राजपूत, शाहाबाद गौरव पुरोहित, माधौगंज प्रवीन कुमार त्रिपाठी, भरखनी अशोक कुमार द्विवेदी, पिहानी अरुण कुमार, सुरसा कविता अवस्थी, टोडरपुर मानवेंद्र शर्मा, भरावन सुरेंद्र सिंह राणा, कोथावां महेश चंद्र, हरियावां निधि राठौर, बिलग्राम सौरभ पांडेय, संडीला प्रतिमा शर्मा, सांडी उदयवीर दुबे, हरपालपुर राजीव गुप्ता और बेहंदर रीता सिंह को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed