{"_id":"618eabbd218d7708837a95a5","slug":"notice-to-6-sachiv-hardoi-news-knp663595439","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर नहीं पहुंचे छह ग्राम सचिव, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर नहीं पहुंचे छह ग्राम सचिव, नोटिस जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोरोना वैक्सीनेशन के लिए चल रहे विशेष अभियान के प्रति ग्राम सचिव गंभीर नहीं हैं। हाल यह है कि विशेष अभियान के दौरान ड्यूटी लगने पर ग्राम सचिव संबंधित गांवों में नहीं जा रहे। जिला विकास अधिकारी ने इस पर सख्त रुख अपनाया है। हरपालपुर में तैनात छह ग्राम सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह में सही जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
डीएम के निर्देश पर हरपालपुर विकास खंड के ग्राम मलौथा में गरिमा कुमारी कुशवाहा की ड्यूटी दस नवंबर को लगाई गई थी, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचीं। इसी तरह हरपालपुर की ग्राम पंचायत मुरवा में ग्राम सचिव गौरव मिश्रा की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन वह भी नहीं पहुंचे।
ग्राम पलिया में सुभाष सिंह की और ग्राम बेहटा रमपुरा में मीना सिंह की, दहेलिया में सुशील कुमार की और ज्यूरी चंद्रमपुर में सुशील कुमार मिश्रा की ड्यूटी लगाई गई थी। जिला विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह के मुताबिक सभी छह ग्राम सचिव गैरहाजिर रहे। इसके कारण सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।