{"_id":"585583884f1c1bf95164a25e","slug":"not-worth-getting-out-of-the-patient-ward","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये नहीं मिलने पर रोगी को वार्ड से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुपये नहीं मिलने पर रोगी को वार्ड से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 17 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
वार्ड के बाहर बैठे लेटा रोगी व साथ में तीमारदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में कर्मचारी को मरहम पट्टी के लिए रु पये नहीं मिले तो रोगी को वार्ड से बाहर निकाल दिया। वार्ड में सेवानिवृत्त कर्मचारी से ड्यूटी कराई जा रही है। रोगी को बाहर निकालने पर तीमारदारों ने हंगामा करते हुए सीएमएस से शिकायत की है। वार्ड में भर्ती अन्य रोगियों के तीमारदारों ने भी मरहम पट्टी के लिए रोजाना रुपये वसूली का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
टड़ियावां थाना के मुरादपुर गांव निवासी रामऔतार क ा बेटा रोहित (20) 13 दिसंबर को कड़ाही में गिर गया था जिससे उसके दोनों पैर झुलस गए थे। रामऔतार ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बर्न वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। शनिवार को बर्न वार्ड में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी ने रोहित को वार्ड से बाहर निकाल दिया। इस पर पिता रामऔतार व अन्य तीमारदारों ने रोहित को बाहर बरामदे में लिटाकर हंगामा चालू कर दिया। रामऔतार का आरोप है कि कर्मचारी को रुपये नहीं दिए इस लिए रोहित को बाहर निकाल दिया। रामऔतार का आरोप है कि भर्ती होने के दिन से ही रोजाना रोहित की मरहम व पट्टी के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारी रामआसरे 100 रुपये ले रहा है। शनिवार को भी रामआसरे में उससे रुपये मांगे, लेकिन उसके पास रुपये नहीं थे। इसके चलते उसने रुपये देने से मना कर दिया था। वार्ड में ही भर्ती देहात कोतवाली के गुलामऊ निवासी नरेश की बेटी ललिता (19) तीन दिन पहले आग से झुलस गई थी। परिजनों ने उसे भी बर्न वार्ड में भर्ती कराया था। नरेश ने भी रामआसरे पर अब तक करीब छह सौ रुपये लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
रोगी को तीमारदार धूप में लिटाने के लिए वार्ड से बाहर निकाल लाए थे। रोगी को बाहर नहीं निकाला गया था। मामला संज्ञान में आने पर तीमारदारों से बात की थी। उन्होंने कर्मचारी पर रुपये लेने की शिकायत की थी। यहां पर कोई सेवानिवृत्त कर्मचारी के काम करने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच करेंगे यदि कोई दोषी मिलता हैतो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डा. आरके मिश्र, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन