बवाल न करा दे बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सूरज की तल्खी बढ़ते ही बिजली कटौती ने आम लोगाें से लेकर व्यापारियों का चैन छीन लिया। ग्रामीण क्षेत्र में कटौती का समय निर्धारित नहीं वहीं शहर में भी अघोषित कटौती लोगों को बेहाल किए है। बिजली विभाग जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में 14 घंटे, तहसील क्षेत्र में 16 घंटे और शहर में 20 घंटे बिजली आपूर्ति करने का दावा कर रहा है लेकिन उपभोक्ता रोस्टिंग के अतिरिक्त अघोषित कटौती और लोकल फाल्ट का दंश भी झेल रहे हैं। आम लोगाें व व्यापारी वर्ग को मानसिक और आर्थिक दोनों रूप से परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में लगातार हो रही बिजली कटौती जल्द ही कोई बवाल न खड़ा कर दे।
विद्युत आपूर्ति के मामले में जनपद को दो डिवीजनों में बांटा गया है। दोनों डिवीजनों को मिलाकर एक माह में जिले को 51.064 मिलियन यूनिट के आसपास बिजली मिलती है। इसमें प्रथम डिवीजन के बिलग्राम, शाहाबाद और सवायजपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 16.025 मिलियन यूनिट और सेकेंड डिवीजन में सदर और संडीला तहसील क्षेत्र को 35.039 मिलियन यूनिट बिजली अप्रैल माह में दी गई। जबकि जनपद को निर्धारित घंटों से आपूर्ति करने के लिए प्रथम डिवीजन को कुल 25.031 मिलियन यूनिट और डिवीजन सेकेंड को 44.798 मिलियन यूनिट बिजली की आवश्यकता हर महीने है। एक तो बिजली कटौती से लोगाें का हाल बेहाल है उस पर भी लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। उपखंड अधिकारी दिलीप यादव ने बताया कि कंट्रोल रूम से ही फ्रिक्वेंसी कम मिलने से लो-वोल्टेज आ रहा है।
फाल्ट और अघोषित कटौती ने बढ़ाई दिक्कतें
हरदोई। शहर में सुबह सात से नौ बजे और शाम को पांच से सात बजे तक बिजली कटौती के निर्देश हैं, लेकिन पुराने-जर्जर तारों के चलते लोगों को आपूर्ति के समय में भी कटौती झेलनी पड़ रही है। रोस्टिंग और लोकल फाल्ट की वजह से शाम होते ही कोई न कोई मोहल्ला अंधेरे में डूबा रहता है। बीते शनिवार और रविवार को भी लोकल फाल्ट के चलते सिनेमा रोड फीडर, सांडी रोड फीडर देर रात तक ठप रहे।