फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   No tender, no quotation, lots of material purchased, payment made

Hardoi News: टेंडर न कोटेशन, सामग्री की खूब खरीदारी, भुगतान भी किया गया

Thu, 12 Jun 2025 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
No tender, no quotation, lots of material purchased, payment made
हरदोई। गांवाें में विकास और काम कराए जाने के लिए सामग्री खरीदारी और भुगतान में गड़बड़ी की गई है।
विज्ञापन

टेंडर न कोटेशन और सामग्री की जमकर आपूर्ति ली गई और फर्मों को भुगतान भी किया गया। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने हरपालपुर की ग्राम पंचायत अरवल की प्रधान और पंचायत सचिव को नोटिस दिया है। 15 दिन में साक्ष्य समेत जवाब मांगे हैं। चेतावनी दी कि जवाब न आने पर पंचायतीराज अधिनियम में कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने करनपुर निवासी मान सिंह, मुनीश सिंह व कल्लू के शिकायती पत्र पर डीआरडीए के पीडी और जल निगम के अधिशासी अभियंता से जांच कराई। इसमें गड़बड़ी पर कार्रवाई शुरू की। जांच रिपोर्ट में कहा गया कि प्रधान नेहा कुमारी और पंचायत सचिव गौरव मिश्रा दोषी पाए गए है। बताया कि रिपोर्ट में वसूली की संस्तुति की गई है। प्रधान और पंचायत सचिव ने बेहटा मुड़िया प्राथमिक स्कूल में टायलीकरण के लिए न तो टेंडर किया और न ही कोटेशन लिए।
विज्ञापन

मेसर्स बाला जी ट्रेडर्स ऑर्डर सप्लायर को तुलनात्मक विवरण बनाकर काम कराया गया। फर्म को काम कराने का ऑर्डर भी नहीं दिया गया और वाउचर पर तीन लाख, 31 हजार, 200 रुपये का भुगतान कर दिया गया। मजदूरी भी वाउचर से निकाली गई। करनपुर में आंगनबाड़ी केंद्र के कायाकल्प में भी बिना टेंडर-कोटेशन के एक लाख, 44 हजार, 500 रुपये का भुगतान निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनपुर प्राथमिक स्कूल में टायलीकरण के लिए एक लाख, 99 हजार, 950 रुपये का भुगतान निकाला गया। बिना हस्ताक्षर के कोटेशन पर ही सीमेंटेड बेंच के लिए लालपालपुर चौराहे की फर्म बाला जी ट्रेडर्स को एक लाख, 06 हजार रुपये का भुगतान किया गया। ऐसे ही नाली-खड़ंजा का काम भी वाउचर से ही कराया गया।

बताया कि ग्राम पंचायत अरवल में सुखराम से रामकिशोर के मकान तक इंटरलाकिंग पर पांच लाख, 74 हजार 300 रुपये का भुगतान निकाला गया। मस्टर रोल पर मजदूरों के हस्ताक्षर नहीं हैं, फर्जी मस्टर रोल बनाया गया। आरसीसी रोड के लिए पांच लाख, 54 हजार, 200 रुपये का भुगतान अलग-अलग फर्मों को किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed