{"_id":"59ecd9034f1c1b6d548b85e8","slug":"no-cash-in-atm-people-returns-without-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में नो कैश, खाली हाथ लौटे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में नो कैश, खाली हाथ लौटे लोग
हरदाेई
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
एटीएम का शटर डाउन
- फोटो : अमर उजाला
त्योहार में चार दिन बैंकों के बंद रहने के कारण रविवार को भी शहर के एटीएम खाली रहे। अधिकतर के शटर डाउन रहे। जो खुले भी थे उनमें नो कैश का नोटिस चस्पा था। लोग एक से दूसरे एटीएम पर दौड़ लगाते दिखे। कैश न मिलने से उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
रविवार को सिनेमा चौराहा स्थित एसबीआई, एचडीएफसी, आईडीबीआई, एक्सेस बैंक, घंटाघर रोड पर इंडियन बैंक, आईसीआईसीआई, जिंदपीर चौराहे पर आईसीआईसीआई के एटीएम में कैश नहीं था। यहां से लोग अन्य एटीएम पर गए तो वहां भी पैसा नहीं मिला। आईडीबीआई, नगर विकास बैंक, सिनेमा रोड पर एसबीआई व एक्सेस बैंक, एमजी मार्ग पर यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक आदि के एटीएम भी खाली रहे। एलडीएम बीएन शुक्ला ने बताया कि अवकाश के कारण एटीएम में कैश नहीं पड़ पाया।
विज्ञापन