फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   no BJP candidate so far: naresh

भाजपा के पास अभी प्रत्याशी तक नहीं: नरेश

Sun, 27 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 27 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
no BJP candidate so far: naresh
शहर के एक होटल में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते सपा राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। इसके बावजूद भाजपा समेत अन्य विपक्षी दलों के पास अभी तक प्रत्याशी तक नहीं हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए कमर कसने को कहा।

विज्ञापन


शहर के एक होटल में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह वर्ष 2012 विधानसभा चुनाव में सपा का परचम जिले में लहराया वैसे ही, इस बार भी जितवाने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि यह बात अलग है कि अन्य दल अभी तक प्रत्याशी ही घोषित नहीं कर पाए हैं। कौन कहां से लड़ेगा इसी को लेकर मंथन चल रहा है। भाजपा तो प्रत्याशियों के नाम तक नहीं खोज पा रही शायद उसे बाहर से दावेदार लाने होंगे।

विज्ञापन


स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि आपस में कटुता को भुलाकर एक जुट होकर चुनाव की तैयारियों में लग जाएं और समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बनाना शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले मोदी सरकार ने जितने भी वादे किए ढाई साल में एक भी पूरा नहीं कर सकी। बल्कि जनता को लाइन में लाकर खड़ा कर दिया। किसान खाद्र-बीज के लिए इधर-उधर भटक रहा है। इस मौके पर प्रेम सिंह, संजय मिश्रा, मायाराम, प्रकाश गुप्ता, रामदास गुप्ता, विशुनदयाल वर्मा, मनोज कठेरिया, गोपाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed