फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Nine thousand applications of income, caste and residence stuck due to strike of accountants

Hardoi News: लेखपालों की हड़ताल से आय, जाति और निवास के नौ हजार आवेदन अटके

Fri, 31 Jan 2025 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 31 Jan 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Nine thousand applications of income, caste and residence stuck due to strike of accountants
फोटो 21 : तहसील सदर। आर्काइव
विज्ञापन

- ई-डिस्ट्रिक्ट मानदेय न मिलने पर लेखपालों ने शुरू किया है विरोध
- आवास, पेंशन के पात्र परिवारों और छात्रों को जनसेवा केंद्र के लगाने पर पड़ रहे चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। लेखपालों ने ई-डिस्ट्रिक्ट के कार्यों का बहिष्कार किया है। लेखपालों के कार्य बहिष्कार से पोर्टल पर आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए आने वाले करीब नौ हजार से अधिक आवेदन लंबित हैं। आवेदनों पर लेखपालों की ओर से रिपोर्ट न दिए जाने से प्रमाण पत्र भी जारी नहीं हो पा रहे हैं। जिससे आवास, पेंशन योजना के पात्र परिवारों के साथ ही विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शासन की ओर से आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाए जाने के लिए साल वर्ष 2012 में आनलाइन आवेदन की व्यवस्था दी गई है। वर्ष 2015 से यह व्यवस्था ई-डिस्ट्रिक्ट से जोड़ दी गई है। आवेदक को इन प्रमाण पत्रों के लिए अपने आप और जनसेवा केंद्रों से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर रिपोर्ट के लिए अपलोड होने के साथ ही तहसील से संबंधित लेखपाल को रिपोर्ट को भेज दी जाती है। लेखपाल की रिपोर्ट पर ही आगे की प्रक्रिया बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर प्रमाण पत्र जारी होने पर संबंधित जनसेवा केंद्र से ही इसका प्रिंट आवेदक को दिए जाने की व्यवस्था है। लेखपालों ने ई-डिस्ट्रिक्ट के आवेदन निस्तारण के मानदेय न दिए जाने पर विरोध शुरू किया है। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर करीब नौ हजार से अधिक ओवदन लंबित हैं। जिसमें आय प्रमाण पत्र के लिए करीब 4,457 और निवास प्रमाण पत्र के लिए 3,043 व जाति प्रमाण पत्र के लिए 2,915 आवेदन लंबित हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व नगरीय, विभिन्न पेंशन योजना के आवेदकों के साथ ही विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र न मिल पाने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समय से प्रमाण पत्र न मिले तो इन लोगों के अन्य योजनाओं व कार्यक्रमों के आवेदनों को भी समय से भरा जाना मुश्किल हो सकता है।
---
केस एक
नाम : शिव शंकर, निवासी रद्धेपुरवा
दिव्यांग पेंशन के लिए आवेदन करना है। पेंशन आवेदन के लिए आय और निवास प्रमाण पत्र बनवाए जाने के लिए ऑनलाइन जनसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किए हैं। अभी तक आवेदन पर कोई आगे की प्रगति बढ़ने का संदेश मोबाइल पर नहीं आया है।
---
केस दो
नाम : विजय पाल, निवासी बर्रैयापुरवा
आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए जनसेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन किया है। आवेदन किए जाने के बाद से अभी तक उस पर किसी भी प्रक्रिया के पूरे होने का मोबाइल पर संदेश नहीं आया है। जिससे आवेदन लंबित प्रदर्शित हो रहा है।
-----
वर्जन
नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा
लेखपालों की मांग पर शासनादेश और नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा। जायज मांगों को पूरा भी किया जा रहा है। काम न करना अपराध है। आवेदकों के आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के आवेदनों को समय से निपटाया जाएगा। अभी तक समय सीमा के अंदर के ही आवेदन पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहे हैं। मंगला प्रसाद सिंह, डीएम, हरदोई

भुगतान होने पर ही काम करेंगे
उप्र लेखपाल संघ के आह्वान पर संघ के जिलाध्यक्ष ऐश्वर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। प्रमाण पत्रों के आवेदनों पर रिपोर्ट लगाने का काम लेखपालों ने बंद कर दिया है।बताया कि ई-डिस्ट्रिक्ट आवेदन निस्तारण पर मिलने वाले पांच रुपये प्रति आवेदन मानदेय का भुगतान करीब चार साल नहीं हुआ है। मानदेय भुगतान होने पर ही ई-डिस्ट्रिक्ट पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed