{"_id":"65204b52bd0b7cdd2f03a256","slug":"new-sheets-were-spread-from-bed-to-table-madam-did-not-come-hardoi-news-c-213-1-hra1003-4667-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बेड से लेकर मेज तक पर बिछी नई चादर, मैडम आईं ही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बेड से लेकर मेज तक पर बिछी नई चादर, मैडम आईं ही नहीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
हरदोई। चिकित्सा शिक्षा विभाग के निदेशक के औचक निरीक्षण की जानकारी मिलते ही मेडिकल कालेज के अधीन संचालित सभी वार्डाें में व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गईं। वार्ड में भर्ती मरीजों के बेड पर नई चादर बिछा दी गई, तो खाली पड़ी मेजाें तक पर नई चादर ही लगवा दी गईं। यह बात और है कि निदेशक निरीक्षण करने शुक्रवार को पहुंची ही नहीं।
मेडिकल काॅलेज के जिम्मेदारों को पता चला था कि चिकित्सा शिक्षा विभाग की निदेशक किंजल सिंह शुक्रवार को यहां आकर औचक निरीक्षण करेंगे। मेडिकल कॉलेज के बाल चिकित्सा गहन देखभाल इकाई (पीडियाट्रिक वार्ड) में बीमार बच्चों की बेड पर नई चादर बिछा दी गई। परिसर में जहां पर पानी की दिक्कत थी, उसे दूर कराया गया। । इसके अलावा सभी विभागों में भी तैयारियां की गईं। प्राचार्य डॉ देश दीपक आर्य ने बताया कि स्वास्थ्य निदेशक चिकित्सा शिक्षा का आगमन होना था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह नहीं आईं।