{"_id":"5759b47a4f1c1b23379c5db1","slug":"netaji-thugs-took-the-pretext-of-a-job-10-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर 10 लाख ठग ले गए नेता जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी का झांसा देकर 10 लाख ठग ले गए नेता जी
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 09 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लेखपाल व समीक्षा अधिकारी के पद पर नौकरी दिलाए जाने के नाम पर दो बेरोजगार युवकों ने एक नेता जी पर साढ़े 10 लाख ठगे जाने का आरोप लगाया है। डीएम को दिए गए पत्र में भुक्तभोगियों ने पैसा वापस मांगने पर जान माल की धमकी का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
डीएम को दिए पत्र में सुरसा के ग्राम भटेउरा निवासी रामनिवास यादव ने बताया कि लेखपाल में लिखित परीक्षा में लिखित के बाद साक्षात्कार बचा था। जबकि अनिल यादव ने समीक्षा अधिकारी के लिए आवेदन किया था। एक बार कलेक्ट्रेट परिसर में ही एक नेता जी से उनका परिचय हुआ।
विज्ञापन
उन्होंने शासन में अच्छी पकड़ के चलते उनको नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। राधा नगर निवासी अनिल यादव के घर पर इन नेता जी को पैसे दे दिए। रामनिवास ने पांच लाख 50 हजार एवं अनिल यादव ने पांच लाख 10 हजार रुपये दिए। जब लेखपाल का रिजल्ट आया तो उसका नाम नहीं था। इस पर जब नेताजी ने धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ितों ने पत्र देकर जांच कराकर कार्रवाई कराने एवं उनका पैसा वापस कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन