फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Nephew usurps Rs 11.70 lakh from uncle, report of fraud

Hardoi News: भांजे ने मामा के 11.70 लाख हड़पे, धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Sun, 02 Mar 2025 10:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 10:20 PM IST
विज्ञापन
Nephew usurps Rs 11.70 lakh from uncle, report of fraud
मल्लावां। नातिन के बैंक खाते में जमा करने को दिए गए लगभग 12 लाख रुपये भांजे ने धोखाधड़ी कर हड़प लिए। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मिर्जापुर निवासी अहमदुल्ला ने एसपी नीरज कुमार जादौन को शिकायती पत्र दिया था। बताया था कि उसने अपनी भूमि 11.70 लाख रुपये में बेची थी। यह रुपये अपनी बहन अनीसा के सामने उन्नाव जनपद के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सैय्यदबाड़ा निवासी भांजे तन्नू खां को नातिन के बैंक खाते में जमा करने के लिए दिए थे। आरोप है कि तन्नू खां ने रुपये बैंक में न जमा कर अपने पास रख लिए।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलने पर अहमदुल्ला ने संभ्रांत लोगों के बीच बात रखी। इस पर तय हुआ कि 20 मई 2024 तक पूरे रुपये वापस कर देंगे। इसके बाद भी रुपये वापस नहीं किए। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है और गाली गलौज की जा रही है। एसपी के आदेश पर तन्नू खां के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed