फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   nehru forcefully get first prime minister post says swatantra dev

नेहरू जबरदस्ती बने प्रधानमंत्री : स्वतंत्र देव

Sun, 09 Feb 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
nehru forcefully get first prime minister post  says swatantra dev
हरदोई में आर्य कन्या इंटर कालेज में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को स्मृति चिन्ह देते ? - फोटो : HARDOI
हरदोई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू जबरदस्ती देश के पहले प्रधानमंत्री बन गए। अगर सरदार बल्लभ भाई पटेल को प्रधानमंत्री बनाते तो जनसंघ का गठन करने की जरूरत ही नहीं पड़ती। भाजपा मिशन के लिए राजनीति करती है, पद के लिए नहीं। भाजपा किसी को लूटने और गुमराह करने नहीं आई है। छात्राओं से संवाद में प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के लिए आशीर्वाद मांगते हुए तंज भी कसा। कहा कि गरियाने के लिए तो राहुल हैं ही।
विज्ञापन

शनिवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर गोष्ठी और संवाद में शामिल होने आए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने आर्य कन्या इंटर कालेज परिसर में हुए कार्यक्रम में आर्य कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ के गठन की जरूरत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी भतीजी को स्कूटी नहीं दिलवा पाए, लेकिन हर जरूरतमंद परिवार को आयुष्मान योजना से जोड़कर पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की व्यवस्था की।
विज्ञापन

बेटियों के आशीर्वाद से सब कुछ संभव है। इसलिए सीएए पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को बेटियों का आशीर्वाद चाहिए। प्रतिनिधि के रूप में आशीर्वाद मांगने आए हैं। उन्होंने टोलफ्री नंबर पर छात्राओं से सीएए के समर्थन में मिस्ड कॉल कराई। छात्राओं से 10-10 सहपाठियों से भी समर्थन कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां विद्यालय के प्रबंधक भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र ने पूर्व सांसद नरेश अग्रवाल, राज्य सभा सदस्य अशोक बाजपेयी, सदर विधायक नितिन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष को पगड़ी पहनाकर स्मृति चिह्न भेंट किया। शहर की सियाराम कालोनी में आयोजित गोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। कहा कि ईमानदार मुख्यमंत्री ने सीएए पर दंगा फैलाने वालों को तीन दिन के अंदर चिह्नित कर लिया। मंच पर सदर सांसद जयप्रकाश, पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed