फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Narayan 's blessing Kapdhaen

नारायण का कपड़ाें का आशीर्वाद

Mon, 25 May 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 25 May 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Narayan 's blessing Kapdhaen

गरीबों और जरूरतमंदों को नारायण सेवा समूह ने फिर से

विज्ञापन
खुशियों का तोहफा दिया है। समूह द्वारा रविवार को रफी अहमद किदवई इंटर कालेज में वस्त्र वितरित किए गए, जिसमें जनपद के कई ग्रामों से चयनित किए गए 70 गरीब महिला-पुरुषों को कपड़े दिए, जिसको पाकर गरीबों के चेहरों पर मुस्कान खिल गई।

रफी अहमद किदवई इंटर कालेज के प्रांगण में आसपास के गांव से चयनित महिला-पुरुषों को बुलाकर नारायण सेवा समूह ने कपड़े सौंपे। महिलाओं को साड़ी ब्लाउज और पुरुषों को पैंट-शर्ट व कुर्ता पायजामा का वितरण किया गया। समूह के कार्यकारी संचालक डा. जयराम गुप्ता ने कहा कि धनवान व्यक्ति जहां जीवन के हर पल को बड़े ही उल्लास से मनाते हैं, वहीं गरीब वर्ग के लोग बिल्कुल ठीक इसके पलट हर पल को बड़ी कठिनाई से गुजारते हैं।

ऐसे में उनकी सहायता करना और उनकी जरूरतों को कुछ करना ही सच्ची नारायन की पूजा है। चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, अविनाश चंदेल, नितिन मिश्रा, सुशील अवस्थी, अखिलेश कटियार आदि ने कहा कि खुशियां बांटने से और ज्यादा बढ़ती हैं, ऐसे में लोगों को खुशियां बांटने का हर संभव प्रयास करना चाहिए।

सोमेश, डा. नरेश चंद्र शुक्ला, डा. सुधीर चौहान, जयशंकर गुप्ता, मो. वशी, राम सनेही द्विवेदी, तारकनाथ ने कहा कि गरीबों की सहायता के लिए समाज को ज्यादा से ज्यादा त्याग करना चाहिए। इससे सुख शांति एवं वैभव की प्राप्ति होती है। इस मौके पर संदीप अग्रवाल, पतिराज, प्रभु दयाल गुप्ता, सुमेर सिंह, ज्योति प्रकाश सिन्हा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed