फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   naee pahal : kastooraba ke lekhaakaaron ke badale jaenge vidyaalay

नई पहल : कस्तूरबा के लेखाकारों के बदले जाएंगे विद्यालय

Fri, 17 Jul 2020 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
naee pahal : kastooraba ke lekhaakaaron ke badale jaenge vidyaalay
हरदोई। पिछले कई सालों से जिले के एक ही कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में तैनात लेखाकारों को भी अन्य विद्यालयों में स्थानांतरित किया जाएगा। परियोजना निदेशक ने इस बाबत गाइड लाइन जारी कर दी है। बीएसए बोले स्थानांतरण नीति के साथ ही नवीनीकरण में भी कई बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले कई सालों से जिले में 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय संचालित हैं। इनमें वित्तीय अधिकार वार्डन के साथ लेखाकारों को दिए गए हैं। मुख्य कार्य लेखाकारों के पास ही है। लेखाकारों को शिक्षक शिक्षिकाओं के वेतन से लेकर छात्राओं पर खर्च होने वाली राशि का भी पूरा हिसाब रखना होता है। अभी तक विशेष परिस्थितियों में ही एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में लेखाकार भेजे गए हैं। इनके स्थानांतरण की कोई गाइड लाइन इस बाबत नहीं थी। इस बार नवीनीकरण के साथ ही अन्य बदलावों के साथ ही लेखाकारों के भी स्थानांतरण को हरी झंडी दिखा दी गई है। बीएसए ने बताया कि निर्धारित समय पर लेखाकारों को भी एक विद्यालय से दूसरे विद्यालयों में स्थानांतरित करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के प्रकरण का लिया गया संज्ञान
हरदोई। सूत्रों के मुताबिक लेखाकारों के स्थानांतरण नीति बनाते समय कहीं न कहीं जिले के एक बा स्कूल के प्रकरण को भी ध्यान में रखा गया है। इसमें लेखाकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed