फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   NA

Hardoi News: अनुबंधित 13 बसों से यात्रियों को राहत देने की तैयारी

Tue, 07 Feb 2023 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
NA
हरदोई। यात्रियों को राहत देने के लिए रोडवेज बेड़े में अनुबंधित 13 बसों को शामिल किया जाना है। इसमें छह बसों को हरी झंडी भी मिल चुकी है, जबकि अन्य की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

स्थानीय रोडवेज स्टेशन से प्रतिदिन 132 बसों का संचालन हो रहा है। इनमें कई बसों की हालत खराब है। इस कारण कई वर्कशाप में खड़ी रहती हैं। 22 बसें निर्धारित समय सीमा पूरी कर चुकी हैं। बसों की कमी को पूरा करने और यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए अनुबंधित बसों को लगाया जा रहा है। रोडवेज बेड़े में अनुबंधित 13 बसें शामिल की जानी हैं। इसमें छह को शामिल कर लिया गया है। इसके अलावा अन्य बसों के संचालकों से विभाग की अनुबंध प्रक्रिया चल रही है। इससे यात्रियों को विभिन्न मार्गों पर यात्रा करना आसान होगा।
विज्ञापन

आरएम अपराजित श्रीवास्तव ने बताया कि अनुबंधित बसों के अलावा प्रतिमाह दो बसें भी बेड़े में शामिल होंगी। ऐसी दस बसें मिलनी हैं। इसके अलावा राजधानी बसों का संचालन भी शुुरू होने जा रहा है। इससे प्रत्येक मार्ग पर यात्रियों को यात्रा करने में समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed