फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Motorcycle-riding laborer killed after being hit by a vehicle

Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर की मौत

Fri, 16 Oct 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Motorcycle-riding laborer killed after being hit by a vehicle
फोटो- 10- बलवीर। फाइल फोटो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के सांडी मार्ग पर बृहस्पतिवार देर शाम किसी वाहन ने बाइक सवार मजदूर को टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण मजदूर के सिर में गंभीर चोटें आईं। मेडिकल कॉलेज में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना का पता चलते ही परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन

अखनापुर के मजरा कटैया निवासी बलवीर (35) सांडी रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। भाई ओमवीर ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम बलवीर बाइक से घर लौट रहे थे। हरदोई-सांडी मार्ग पर गांव के पास ही किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बलवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया।
विज्ञापन

यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में पत्नी माया, तीन बेटियां और एक बेटा है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजन से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी भी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed