फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   mother durga painted the town

मां के रंग में रंगा शहर सारा

Sat, 21 Mar 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 21 Mar 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
mother durga painted the town

शक्ति स्वरूपा महादुर्गा की उपासना के शारदीय नवरात्र

विज्ञापन
शनिवार से प्रारंभ हो रहे हैं। मां के आगमन को लेकर भक्तों द्वारा तैयारियां शुक्रवार को भी जोरों पर रही। नवरात्र के आगमन को लेकर बाजारें भी भक्तिमय नजर आने लगी।

कहने का मतलब यह है कि चंदन की खुशबू से सराबोर श्रद्धा से परिपूर्ण समां में पूरे आठ दिन चहुंओर मां ही मां के जयघोष सुनाई देंगे। चैत नवरात्र के शुभारंभ के पहले दिन शनिवार को घट स्थापना की जाएगी। उसके बाद नियमित रूप से होने वाला पूजन अर्चन आदि विधिवत् रूप से किया जाता रहेगा।

शास्त्री उमाकांत अवस्थी का कहना है कि पहले दिन माता दुर्गा की प्रतिमा तथा घट यानी कलश की स्थापना की जाती है। इसके बाद ही नवरात्र के उत्सव का प्रारंभ होता है। माता दुर्गा व घट स्थापना की विधि का वर्णन करते हुए बताया कि पवित्र स्थान की मिट्टी से वेदी बनाकर उसमें जौ, गेहूं बोएं।

फिर उनके ऊपर अपनी शक्ति के अनुसार बनवाए गए सोने, तांबे व मिट्टी के कलश को विधिपूर्वक स्थापित करें। कलश के ऊपर सोना, चांदी, तांबा, मिट्टी, पत्थर या चित्रमयी मूर्ति की प्रतिष्ठा करने का विधान है।

मूर्ति यदि कच्ची मिट्टी, कागज या सिंदूर आदि से बनी हो और स्नानादि से उसमें विकृति आने की संभावना हो तो उसके ऊपर शीशा लगा दे। मूर्ति न हो तो कलश के पीछे स्वास्तिक व उसके दोनों कोनों में बनाकर दुर्गाजी का चित्र पुस्तक तथा शालिग्राम को विराजित कर भगवान विष्णु का पूजन कर दें।

बताया कि पूजन सात्विक हो, राजस या तामसिक नहीं, इस बात का विशेष ध्यान रखे। नवरात्र में वैसे तो हर मंदिरों में ही मां के जयकारे सुनाई देते हैं, पर शहर के श्रवण देवी मंदिर, फू लमती देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर, जिला अस्पताल चौराहा स्थित मौनी बाबा मंदिर आदि में मां की विशेष पूजन अर्चन होता है, जिसमें मां की मूर्ति को सजाने व उनके दरबार की साफ सफाई क ो श्रद्धालु जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed