फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   More than 200 potholes on 500 meter road

Hardoi News: 500 मीटर की सड़क पर 200 से अधिक गड्ढे

Fri, 26 Apr 2024 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 26 Apr 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
More than 200 potholes on 500 meter road
हरदोई। शहर में मुन्नेमियां का चौराहा से सदर बाजार की ओर जाने वाले 500 मीटर लंबे मार्ग पर 200 से अधिक गड्ढे हैं। उधर, चौराहे से सरकुलर रोड को जोड़ने वाला मार्ग भी क्षतिग्रस्त है। इन मार्गों पर आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

शहर के मार्गों को गड्ढामुुक्त बनाए जाने के साथ ही नवीनीकरण आदि कराए जाने पर शासन ने जोर दिया लेकिन, यहां पर सड़कों की हालत खराब है। मुन्नेमियां का चौराहा से सरकुलर रोड को जोड़ने वाले मार्ग और जामा मस्जिद के सामने से होकर गुजरने वाले मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं।
विज्ञापन

लोगों की मानें तो जामा मस्जिद के सामने से गुजरने वाले मार्ग पर सदर बाजार तक करीब 500 मीटर की लंबाई में 200 से अधिक गड्ढे मिलते हैं। इन गड्ढों के कारण चलना मुश्किल हो रहा। मुन्नेमियां का चौराहे से जामा मस्जिद के सामने से जाने वाले मार्ग से बाजार तक ही नहीं लोग धार्मिक स्थल बाबा मंदिर भी आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मार्ग से लोग मोहल्ला ऊंचाथोक होते हुए सांडी मार्ग के लिए भी आवागमन करते हैं। इन मार्गों पर प्रतिदिन औसतन 10 हजार से अधिक लोगों को आना-जाना रहता है। नमाजियों को भी गड्ढों के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

गड्ढों पर धीमी चलाएं गाड़ी : डॉ. शेर
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी मेडिकल ऑफीसर आर्थो डॉ. शेर सिंह ने बताया कि गड्ढायुक्त मार्गों पर सफर करने से लोगों को कमर दर्द के साथ ही रीढ़ की हड्डी और गर्दन में दर्द होने लगता है। गड्ढायुक्त मार्गों पर नियमित सफर से लोगों को सर्वाइकल की बीमारी हो सकती है। ऐसे में लोगों को क्षतिग्रस्त मार्गों पर सफर के समय सावधानी बरतनी चाहिए और वाहन की रफ्तार धीमी रखनी चाहिए।

गाड़ियों के शॉकर लीक कर जाते हैं
दो पहिया और चार पहिया वाहन के मैकेनिक शोमिन और पप्पू ने बताया कि गड्ढायुक्त मार्गों पर वाहनों को चलाने से वाहनों का बैलेंस गड़बड़ा जाता है। इसी के साथ शॉकर भी लीक कर जाते हैं। इससे वाहन की सिर्वस जल्दी-जल्दी करानी पड़ती है। इससे वाहन के रख-रखाव पर खर्च भी बढ़ता है।


दोनों ही क्षतिग्रस्त मार्ग संज्ञान में हैं। इन मार्गों के साथ ही शहर के अन्य क्षतिग्रस्त मार्गों को चिह्नित कराते हुए मार्गों की मरम्मत और नवीनीकरण की कार्ययोजना तैयार कराई जाएगी। चुनाव के कारण अभी नवीन कामों को कराने पर ही नहीं बल्कि, टेंडर आदि भी रोक लगी हुई है। अधिसूचना के बाद काम कराने की प्रक्रिया पूरी करा ली जाएगी।
विनोद कुमार सोलंकी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed