फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   monis funeral in police presence

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ मोनिस का अंतिम संस्कार

Mon, 02 Mar 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
monis funeral in police presence
पिहानी। दिल्ली हिंसा में जान गंवाने वाले पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राभा निवासी युवक का शव रविवार तड़के तीन बजे पैतृक गांव पहुंचा। दोपहर में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राभा निवासी मोनिस (18) पुत्र अलीशेर की मौत दिल्ली हिंसा में हो गई थी। शनिवार को दिल्ली में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजन पैतृक गांव राभा के लिए निकले। रविवार तड़के तीन बजे शव गांव पहुंचने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। शव आने की जानकारी पर सीओ सदर नागेश मिश्रा, पिहानी कोतवाल सूर्यप्रकाश शुक्ला, मझिला थानाध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा, टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज और हरियावां के थानाध्यक्ष अरुणेश गुप्ता अपने-अपने क्षेत्र के पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए।
विज्ञापन

दोपहर में नमाज-ए-जनाजा के बाद राभा के निकट ही स्थित अटियापुरवा में बने कब्रिस्तान में मोनिस का अंतिम संस्कार किया गया। सीओ नागेश मिश्रा ने बताया कि माहौल पूरी तरह शांतिपूर्ण है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed