फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   missing young man deadbody found

सात दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला

Sat, 04 Dec 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
missing young man deadbody found
कछौना। 28 नवंबर को बहन की शादी के दौरान संदिग्ध हालात में लापता हुए युवक का शव शनिवार रात कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेरवा मजरा पतसेनी में स्थित तालाब में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पतसेनी के मजरा तेरवा निवासी विजय पाल (35) खेती करता था। वह सात बहनों के बीच अकेला भाई था। 28 नवंबर को उसकी बहन सुमन की शादी थी। शादी के दौरान रात में वह संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। एक दिसंबर को उसकी मां चेतरानी ने कछौना कोतवाली में विजय की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

शनिवार रात विजय का शव गांव में ही एक तालाब में उतराता मिला। ग्रामीणों ने शव देखा, तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवपोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि मृतक की मां चेतरानी ने गुमशुदगी की तहरीर में बताया था कि शादी के दौरान विजय नशे में हंगामा कर रहा था और इसके बाद लापता हो गया। उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया शराब के नशे में तालाब मेें डूबकर मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed