{"_id":"586fe0ab4f1c1b945d15ab82","slug":"missing-three-days-of-the-young-man-killed-by-train-slip","type":"story","status":"publish","title_hn":" तीन दिन से लापता युवक की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से लापता युवक की ट्रेन से कटकर मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुलामऊ गांव के निकट रेलवे ट्रैक के किनारे शुक्रवार को युवक का शव मिला। ग्रामीणों की जानकारी पर परिजन पहुंचे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता ने आरोप से इनकार किया है। उनका कहना है कि बेटा मानसिक तौर से बीमार था।
विज्ञापन
देहात क ोतवाली क्षेत्र के गुलामऊ गांव के मजरा सियापुर निवासी रुकमांगल का बेटा धर्मेंद्र (35) बुधवार सुबह घर से निकला था। पिता रुकमांगल ने बताया कि देर रात तक नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन की गई। उसका सुराग नहीं लगा था। बताया कि शुक्रवार सुबह गुलामऊ गांव के सामने रेलवे ट्रैक की तरफ शौच करने गए ग्रामीणों ने ट्रैक के किनारे धर्मेंद्र का शव देखा।
विज्ञापन
उसके मत्थे और सिर व अन्य अंगों में गंभीर चोटें आई थी। ग्रामीणों की जानकारी पर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। रुकमांगल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। रु कमांगल ने आरोप से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि पिछले कई महीना से वह मानसिक तौर से बीमार था। उसका इलाज क राया जा रहा था। कोतवाल हीरालाल चौरसिया ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन