फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   missing teen eger girl deadbody found

लापता किशोरी का शव नदी किनारे दफन मिला

Tue, 05 May 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
missing teen eger girl deadbody found
शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कालागाढ़ा से मां-बाप संग लापता किशोरी का शव सोमवार देर रात गांव से कुछ दूर गर्रा नदी के किनारे दफन मिला। पुलिस ने डीएम से अनुमति लेकर खुदाई करवा शव निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के माता-पिता का अब भी सुराग नहीं लगा है। पोस्टमार्टम से जुड़े सूत्रों के मुताबिक किशोरी की मौत सिर पर किसी वजनदार वस्तु से वार किए जाने के कारण हुई है। उसके सिर की हड्डियां चकनाचूर थीं। इससे हत्या कर उसका शव दफनाने की आशंका है।
विज्ञापन

कालागाढ़ा निवासी वृद्ध ने सोमवार को शाहाबाद कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि दो मई की रात ढाई बजे उसका पुत्र और बहू पौत्री (17) को लेकर बोलेरो से गए थे। इसके बाद से तीनों का कोई पता नहीं है।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। एक ही परिवार के तीन लोगों के लापता होने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और कोतवाल महेश चंद्र पांडेय सोमवार रात ही गांव जांच करने पहुंच गए। इस दौरान गोपनीय रूप से मिली जानकारी के आधार पर कोतवाल पुलिस टीम के साथ गांव से कुछ दूरी पर स्थित गर्रा नदी के किनारे पर पहुंचे। यहां के हालात देखकर उन्होंने शव दफन होने की आशंका जता खुदाई कराई तो लापता किशोरी का शव मिला। कोतवाल महेश चंद्र पांडेय ने बताया कि किशोरी के माता-पिता अब भी गायब हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बिंदुओं पर जांच कर रही पुलिस
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गांव निवासी युवक के साथ किशोरी की नजदीकी थी। एक वर्ष पहले इसको लेकर युवक और किशोरी के परिजनों में विवाद हुआ था, लेकिन तब मामला सुलह से निपट गया था। पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। कोतवाल महेश चंद्र पांडेय का कहना है कि दो बिंदु बेहद अहम हैं। या तो प्रेमप्रसंग में परिजनों ने उसके साथ मारपीट की या फिर कुछ ऐसा हुआ जिसमें युवक ने ही उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed