फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Missing mechanic's dead body found hanging

Hardoi News: फंदे पर लटका मिला लापता मिस्त्री का शव

Sat, 01 Jun 2024 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Missing mechanic's dead body found hanging
शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगला लोथू गांव से बीती 30 मई से लापता बोरिंग मिस्त्री का शव शुक्रवार रात गढ़ी चांदखां में एक बाग में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

नगला लोथू निवासी सत्य प्रकाश (50) बोरिंग मिस्त्री था। बीती 30 मई की रात वह घर से बिना कुछ बताए निकल गया था। शुक्रवार रात कुछ लोगों ने उसका शव गढ़ी चांदखां में एक आम के बाग में पेड़ पर फंदे से लटका देखा। शव देखकर परिजनों को जानकारी दी गई। घटना की जानकारी पर पुत्र ब्रजेश मौके पर पहुंचा और फिर पुलिस को अवगत कराया।
विज्ञापन

हालांकि, पिता की गुमशुदगी का मामला भी उसने शुक्रवार को ही दर्ज कराया था। सत्य प्रकाश की पत्नी की मौत दो साल पहले हो चुकी है। कोतवाल राजदेव मिश्रा ने बताया कि घटना को लेकर परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed