{"_id":"5f80a7648ebc3ec5ef0306e4","slug":"misdeed-with-girl-in-hardoi-hardoi-news-knp5875296106","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूटर के भाई ने पढने आई बच्ची से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूटर के भाई ने पढने आई बच्ची से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
संडीला में संडीला कस्बे में पड़ोसी के घर ट्यूशन पढ़ने गई मासूम के साथ ट्यूटर के छोटे भाई ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
कस्बे में एक मोहल्ला निवासी पांच वर्षीय बच्ची कक्षा एक की छात्रा है। पड़ोसी के घर वह शुक्रवार शाम दो अन्य बच्चों के साथ ट्यूशन पढ़ने गई थी। ट्यूशन पढ़ाने वाले शख्स की पत्नी का प्रसव शुक्रवार को ही लखनऊ में हुआ है। इसलिए सभी परिजन लखनऊ गए थे। घर में ट्यूटर का छोटा भाई ही मौजूद था। उसने बच्ची के साथ आए दो बच्चों को चॉकलेट देकर छत पर भेज दिया। इसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।
बच्ची के पिता ने यूपी 112 पर घटना की सूचना दी। कुछ ही देर मेें सीओ अमित किशोर श्रीवास्तव और कोतवाल एसपी शुक्ला पीड़ित बच्ची के घर पहुंच गए। बच्ची के साथ पढ़ने गए दोनों बच्चों के बयान भी पुलिस ने लिए। घटना का पता चलने पर एसपी अनुराग वत्स भी घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है।