फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mini tube well will be installed for water supply of Canal Road, Gipsanganj and Khageshwarpurva at a cost of 30 lakhs

Hardoi News: कैनालरोड, गिप्सनगंज और खगेश्वरपुरवा की जलापूर्ति के लिए 30 लाख से स्थापित होगा मिनी नलकूप

Tue, 01 Jul 2025 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mini tube well will be installed for water supply of Canal Road, Gipsanganj and Khageshwarpurva at a cost of 30 lakhs
हरदोई। कैनाल रोड, गिप्सनगंज और खगेश्वरपुरवा मोहल्ले के लोगों को जलापूर्ति के लिए कैनाल रोड पर मिनी नलकूप की स्थापना कराई जाएगी।
विज्ञापन

मिनी नलकूप की स्थापना के लिए करीब 30 लाख रुपये खर्च होंगे। नगर पालिका ने निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है। नगर पालिका कैनाल रोड पर अपनी ही भूमि पर मिनी नलकूप की स्थापना कराएगी। इससे करीब 10 हजार आबादी को पर्याप्त जलापूर्ति मिलने लगेगी।
शहर के रेलवेगंज समेत कैनाल रोड, गिप्सनगंज और खगेश्वरपुरवा की आबादी को जलापूर्ति के लिए ओवरहैड टैंक से पाइपलाइन के साथ ही अरुणा पार्क से मिनी नलकूप से भी जलापूर्ति की जाती है। गर्मियों में अरुणा पार्क का मिनी नलकूप दगा दे गया। बोरिंग फेल होने से पानी के साथ बालू आने लगी। इससे मोहल्लावासियों को जलापूर्ति में दिक्कतें हुईं। अरुणा पार्क के मिनी नलकूप की सबमर्सिबल पंप को भी बदलकर जलापूर्ति के प्रयास किए गए, लेकिन बोरिंग फेल होने के कारण पानी में बालू की मात्रा आती रही।
विज्ञापन

नगर पालिका ने लोगों की जलापूर्ति प्रभावित होने को संवेदनशीलता से लिया। नगर पालिका ने मिनी नलकूप की स्थापना के लिए स्वीकृति के साथ ही निविदा प्रक्रिया भी पूरी करा ली है। नगर पालिका ने अरुणा पार्क के स्थान पर अब कैनाल रोड पर अपनी भूमि पर नलकूप की स्थापना को मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

रेलवेगंज में अरुणा पार्क के मिनी नलकूप की बोरिंग फेल हो गई है। कई बार प्रयास के बाद भी पानी में बालू की मात्रा कम नहीं हो रही है। इससे अब कैनाल रोड पर नवीन मिनी नलकूप की स्थापना को मंजूरी दी गई है। निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा। -रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed