फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mind, karma, salvation comes by hearing the Word of the Bhagwat

मन, कर्म, वचन से भागवत सुनने से मिलती मुक्ति

Sun, 27 Mar 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 27 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Mind, karma, salvation comes by hearing the Word of the Bhagwat
यतींद्रानंद गिरी जी महाराज। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। जीवन दीप सत्संग मंडल के तत्वावधान में बाल विद्या भवन में रविवार को भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी जी ने भगवान के विभिन्न अवतारों की कथा सुनाई। उन्होंने सत्संग में बताया कि मन, कर्म और वचन से भागवत कथा सुनने वाले को मुक्ति मिलती है।

विज्ञापन


कहा कि धुंधकारी का प्रेत भगवत स्वरूप में प्रकट हुआ और देव लोक से आए विमान में बैठ कर भगवत लोक पहुंच गया। बताया कि धुंधकारी ने मन वचन और कर्म से भगवत कथा को सुना इसलिए उसे मुक्ति मिली। उन्होंने भगवान के प्रथम अवतार में सनकादि ऋषि, दूसरा अवतार वाराह अवतार और तीसरा नारद के अवतार का वर्णन किया। चौथे अवतार में नर और नारायण की कथा सुनाई। बदरीनाथ धाम के महात्मय भी बताया।
विज्ञापन


अश्वत्थामा के ब्रह्मास्त्र से उत्तरा के गर्भ में पल रहे परीक्षित की रक्षा, श्रीकृष्ण के निज लोक गमन, पांडवों का हिमालय प्रस्थान, परीक्षित का राज्यारोहण और कलयुग के आगमन की कथा सुनाई। इस मौके पर रविंद्र विक्रम सिंह, कीर्ति सिंह, कनुप्रिया सिंह, आचार्य अखिलेश शुक्ला, आचार्य शैलेश, आचार्य सज्जन, इंद्रेश्वरनाथ गुप्त, रामकुमार गुप्त, ऋषिपाल सिंह, सुरेश पाल सिंह, त्रिलोकी सिंह, शिवशंकर पांडेय, मिथिलेश द्विवेदी, राम कुमार मिश्र आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed