{"_id":"681f9f0159d94bcc3806ecc7","slug":"mentally-ill-teenager-commits-suicide-hardoi-news-c-213-1-hra1006-131039-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मानसिक रूप से बीमार किशोरी ने खुदकुशी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मानसिक रूप से बीमार किशोरी ने खुदकुशी की
Sun, 11 May 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 11 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो-13- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे मृतका निशा के परिजन। संवाद
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के बाबूपुर कचनारी में संदिग्ध हालात में किशोरी का शव दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। परिजनों का कहना है कि किशोरी मानसिक रूप से बीमार थी।
बाबूपुर कचनारी निवासी लालाराम की पुत्री निशा (16) घर में रहकर मां के साथ घरेलू कामों में हाथ बंटाती थी। शुक्रवार की शाम उसके परिजन मकान से कुछ दूरी पर पेड़ के नीचे चौपाल में बैठे थे। निशा घर में अकेली थी और इसी दौरान उसने दुपट्टे से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद उसका छोटा भाई मनीष कमरे में पहुंचा तो शव देखकर बिलख पड़ा। उसके शोर मचाने पर मां गीता देवी व अन्य परिजन आ गए। लालराम ने बताया कि निशा की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज भी हो रहा था। मृतका छह भाई बहनों में तीसरे नंबर पर थी।