फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mentally ill blinders turn to Funda Monitor

Hardoi News: मानसिक बीमार अंधेड़ ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sat, 29 Nov 2025 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Mentally ill blinders turn to Funda Monitor
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के अटवा असिगांव में शुक्रवार की देर शाम मानसिक रूप से बीमार अंधेड़ ने फंदा लगा लिया। जीवित होने की आस लिए परिजन उनको मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र के मुताबिक, पिता मानसिक रूप से बीमार थे। उन्हें सांस की बीमारी भी थी।
विज्ञापन


ग्राम अटवा असिगांव निवासी रामकुमार (58) खेती करते थे। पुत्र पंकज के मुताबिक, शुक्रवार की देर शाम पिता रामकुमार अचानक कमरे के अंदर चले गए। देर तक वापस न आने पर मां रानी कमरे में गईं। वहां रामकुमार को गमछे के फंदे से लटके देखा। पति को इस हालत में देखकर वह बदहवास हो गईं। जीवित होने की आस लिए परिजन उनको फंदे से उतार कर मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, चार पुत्र और एक पुत्री है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामला खुदकुशी का लग रहा है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


Anand Mishra
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed