{"_id":"64ee290f16d2dfccff084de6","slug":"meeting-held-to-persuade-disgruntled-councilors-hardoi-news-c-213-1-hra1002-2811-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: असंतुष्ट सभासदों को मनाने को हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: असंतुष्ट सभासदों को मनाने को हुई बैठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। दो माह बीस दिन से बोर्ड बैठक न होने और पालिका कर्मियों से यथोचित सम्मान नहीं मिलने से नाराज सभासदों को मनाने की कवायद में मंगलवार को अधिशासी अधिकारी अमित कुमार ने एक बैठक की।
पालिका सभागार में आयोजित बैठक के दौरान सभासदों कर्मचारियों के बीच सामांजस्य बैठाने के लिए ईओ ने कर्मियों को कड़े दिशा निर्देश दिए। सोमवार को सभासदों ने पालिका पहुंच कर प्रत्येक माह बैठक बुलाए जाने तथा कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक कराए जाने की मांग करते हुए ईओ को ज्ञापन सौंपा था। असंतुष्ट सभासदों को मनाने के लिए अधिशासी अधिकारी अमित कुमार ने सभासदों का कर्मचारियों से परिचय कराया।
सभासदों का नंबर संबंधित वार्ड सफाई कर्मी, पटल सहायकों और अन्य कर्मचारियों के मोबाइल पर सेव करवा कर निर्देश दिए गए कि उनके फोन पर पूरी तवज्जो देते हुए कार्य किए जाएं। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष निजी कारणों से बाहर हैं,उनके आने पर बोर्ड बैठक की जाएगी। वरिष्ठ लिपिक गोपाल कृष्ण, संजय कुशवाहा, अश्वनी वाजपेई,अरुण गुप्ता, अशरफ कुरैशी, तय्यब, संतोष, शादाब, पिंटू, विनोद, आबिद रजा व मटरे शाह आदि सभासद मौजूद रहे।