फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   medical store sanchalak ko loota

मेडिकल स्टोर संचालक को बाइक सवारों ने लूटा

Tue, 28 Jul 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
medical store sanchalak ko loota
माधौगंज। दवाइयां खरीदकर बाइक से घर लौट रहे मेडिकल स्टोर संचालक को बाइक सवार तीन लोगों ने ओवरटेक कर रोक लिया। रुपये, दवाइयां और फोन लूट ले गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के ग्राम शेखनपुर निवासी राम किशोर द्विवेदी ने बताया कि उनका बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गांव परचल रसूलपुर में मेडिकल स्टोर है। रविवार शाम वह मल्लावां से मेडिकल स्टोर के लिए दवाएं खरीदकर जा रहे थे। बिल्हौर-कटरा मार्ग पर ढाबे के आगे रुकनापुर मोड़ के पास तीन अज्ञात बाइक सवारों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। बाइक सवारों ने उनसे 15 हजार रुपये, दवाएं और फोन छीन लिया। घटना को अंजाम देकर तीनों बाइक सवार मल्लावां की ओर भाग गए। मामले में सोमवार रात रिपोर्ट दर्ज की गई। मंगलवार सुबह एएसपी पूर्वी अनिल सिंह यादव, सीओ बिलग्राम एसआर कुशवाह, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना का जल्द खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed