{"_id":"57c08b194f1c1b4a38d4f2d7","slug":"master-will-inspire-you-to-clean","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘महापुरुष’ करेंगे सफाई के लिए प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘महापुरुष’ करेंगे सफाई के लिए प्रेरित
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sat, 27 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता के लिए वॉल पेंटिंग करता पेंटर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। रेलवे बोर्ड ने स्वच्छ भारत मिशन की सफलता के लिए नई पहल की है। इसके तहत महापुरुषों के चित्रों के माध्यम से लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए रेलवे बोर्ड की तरफ से दीवारों पर इन महापुरुषों के चित्रों के साथ स्वच्छता संदेश लिखवाने का काम शुरू कराया है।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड ने स्टेशनों पर सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखने की दिशा में दीवारों पर महापुरुषों की चित्रों की पेंटिंग कराने का काम शुरू कराया है। दीवार पर महात्मा गांधी, सांई बाबा के चित्रों क ो बनवाया गया है।
विज्ञापन
चित्रों में जागरूकता के संबंध में स्लोगन लिखे गए हैं। जिनमें एक कदम स्वच्छता की ओर, स्वच्छता ही प्रभु का संदेश आदि हैं। स्टेशन अधीक्षक राम रतन सिंह ने बताया कि बोर्ड की तरफ से पहल की गई है। जिसमें परिसर और प्लेटफार्म पर चित्रों के माध्यम से लोगों में सफाई के लिए जागरूकता लाना है।
विज्ञापन