फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   masoom ki maut

हैरो में फंसकर मासूम की मौत, दो घायल

Fri, 10 Jul 2020 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
masoom  ki maut
सांडी। थाना क्षेत्र के ग्राम बघराई में ट्रैक्टर के पीछे लगे हैरो की चपेट मेें आकर बालक की मौत हो गई, जबकि दो बच्चियां घायल हो गईं।
विज्ञापन

मूल रूप से लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नस्यौली के मजरा प्राणपुरवा निवासी इश्तियाज की ससुराल सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम बघराई में है। उसका परिवार ससुराल में ही रहता है। इश्तियाज का पुत्र अली (5) गांव के ही अखिलेश की पुत्रियों दिव्यांशी (5) और सुधा (2) के साथ बाग में गुरुवार को खेल रहा था। इसी दौरान गांव निवासी एक व्यक्ति ट्रैक्टर लेकर उधर से निकला। इसमें लगे हैरो की चपेट में आकर तीनों बच्चे घायल हो गए। इनमें से अली काफी दूर तक घिसटता चला गया। लोगों ने शोर मचाया तो चालक को घटना का पता चला, लेकिन तब तक अली की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने अली का अंतिम संस्कार शुक्रवार को कर दिया। दिव्यांशी और सुधा का उपचार प्राइवेट चिकित्सक के यहां कराया गया। सांडी के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed