फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Masked robbers rob woman's jewelry

बाइक सवार लुटेरों ने महिला के जेवरात लूटे

Sat, 26 Oct 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Masked robbers rob woman's jewelry
हरदोई। शाहाबाद कस्बा में गुरुवार की शाम अल्हापुर तिराहा पर वाहन के इंतजार में खड़ी महिला के जेवरात बाइक सवार लूटकर फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता को चलता कर दिया। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के ग्राम कछेलिया निवासी अनिल कुमार खेती करता है। मझिला थाने के ग्राम कुसुमा निवासी उसके भांजे उपदेश पुत्र रामविलास का बुधवार को मुंडन संस्कार था। अनिल के मुताबिक उसकी पत्नी अनीता भांजे के मुंडन संस्कार में शामिल होने गई थी। जहां से गुरुवार की शाम वह घर आ रही थी। पाली मार्ग पर अल्हापुर तिराहा पर वाहन के इंतजार में खड़ी थी। इसी दौरान बाइक सवार नकाबपोश लुटेरों ने अनीता की झुमकी व मंगलसूत्र नोच लिया और भाग निकले। पीड़िता ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी फरियाद सुनना मुनासिब नहीं समझा। पीड़ित ने गुरुवार को फिर कोतवाली में गुहार लगाई। पुलिस ने झूठी घटना बताकर उसे टरका दिया। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि लूट की घटना संदिग्ध है। महिला का गांव में विवाद चल रहा है। उसी के चलते आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed