फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   married women suicide

मायके आई विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

Fri, 04 Dec 2020 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
married women suicide
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खेड़ा अजमत स्थित मायके आई विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव घर में ही दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कौंढ़ा निवासी वर्षा (22) पत्नी अनिल कुमार का मायका शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला खेड़ा अजमत में है। वर्षा का पति अनिल नोएडा में प्राइवेट फैक्टरी में काम करता है।
विज्ञापन

दीपावली के बाद भाईदूज के मौके पर वर्षा मायके आई थी और तबसे यहीं रुकी थी। गुरुवार रात वर्षा अपने भतीजे व अन्य परिजनों के साथ थी। शुक्रवार सुबह भतीजे राघव ने वर्षा का शव दुपट्टे से फांसी पर लटकते देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामलखन ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बारे में मृतका के भाई मनोज ने लिखित सूचना दी है, कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed