{"_id":"61c0cb08218d7708837aad35","slug":"married-women-deadbody-found-hanged-hardoi-news-knp6707185166","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का फंदे पर लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का फंदे पर लटकता मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के गांव बूटामऊ में रविवार शाम मायके से आई विवाहिता का शव सोमवार सुबह कमरे में फांसी पर लटकता मिला। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम तेरिया निवासी लक्ष्मी (22) की शादी लगभग एक वर्ष पूर्व लोनार के बूटामऊ निवासी युवक के साथ हुई थी। रविवार को वह उसे मायके से घर लेकर आया था। रविवार सुबह लक्ष्मी का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। कमरे में पहुंचे पति ने शव लटकता देखा तो उसके होश उड़ गए। युवक ने घटना की सूचना मृतका के पिता नरेंद्र को दी।
कुछ ही देर में नरेंद्र परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गया। मृतका के पिता ने बताया कि ससुराली दहेज की मांग कर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उन्हाेंने बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव ने बताया कि घटना का कारण स्पष्ट नहीं को सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।