फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman's dead body found hanging in her maternal home

Hardoi News: मायके में विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला

Thu, 19 Sep 2024 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging in her maternal home
बेनीगंज। चपरतला गांव में मायके में रह रही विवाहिता का शव फंदा से लटकता मिला। विवाहिता रक्षाबंधन के त्योहार पर उन्नाव जनपद से अपने मायके आई थीं और तभी से यहां थीं।
विज्ञापन

चपरतला गांव निवासी कमलेश सिंह की पुत्री दामिनी सिंह की शादी 18 माह पहले उन्नाव जनपद के हीराखेड़ा फतेहपुर चौरासी निवासी विशाल सिंह के साथ की थी। दामिनी सिंह रक्षाबंधन पर मायके आई थीं और यहीं रह रही थीं। बृहस्पतिवार को कमरे में फंदे से शव लटकता मिला। दामिनी सिंह के पति विशाल सिंह ने डायल-112 पुलिस को सूचना दी। बेनीगंज पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पिता कमलेश ने बताया कि बुधवार शाम को दामिनी ने पति विशाल से फोन पर बात की थी और इसके बाद से वह उदास हो गई थी। रात में अपने कमरे में जाकर लेट गई। इसके बाद पंखे के हुक से साड़ी का फंदा लगा लिया। कोतवाली प्रभारी बृजेश राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed