{"_id":"65317c725f4aeaa2360125c4","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-serious-allegations-against-husband-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-5334-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। हरियावां थाना क्षेत्र के पुरेला निवासी विवाहिता की संदिग्ध हालात में तबीयत बिगड़ने के बाद जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति की पिटाई से तबीयत बिगड़ने और फिर मौत हो जाने का आरोप लगाया है। पति ने आरोपों से इन्कार किया है।
पुरेला निवासी अभिषेक उर्फ विवेक की शादी 17 जून 2023 को सुरसा थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी महेंद्र पाल की पुत्री मोनी (21) के साथ हुई थी। महेंद्र पाल के मुताबिक शादी के बाद से ही विवेक 50 हजार रुपये, सोने की चेन और एलसीडी की मांग कर रहा था। 50 हजार रुपये की मांग पूरी कर दी गई थी, लेकिन चेन और एलसीडी नहीं दे पाए थे। आरोप है कि इसकी वजह से विवेक आए दिन मोनी की पिटाई करता था।
बुधवार की शाम को भी विवेक ने मोनी की पिटाई की। इसकी जानकारी मिलने पर मोनी का भाई अंकुल पुरेला पहुंचा। मोनी को लेकर सेमरा आ गया। यहां हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां मोनी की मौत हो गई। उधर दूसरी ओर विवेक का कहना है कि मोनी ने खुदकुशी की है। हरियावां थानाध्यक्ष विवेक वर्मा ने बताया कि घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है।