फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman burnt to death in suspicious circumstances, accused of murder

Hardoi News: संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 12 Jun 2023 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Married woman burnt to death in suspicious circumstances, accused of murder
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के नरपति नेवादा गांव में शुक्रवार की देर रात विवाहिता संदिग्ध हालात में आग से झुलस गई। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने थाने में पहुंचकर बेटी को जलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम नरपति नेवादा गांव निवासी हरिओम शर्मा की शादी दस वर्ष पूर्व मल्लावां थाना क्षेत्र के ग्राम भूल भवानीपुर निवासी रामसेवक की पुत्री सीमा (32) के साथ हुई थी। शुक्रवार रात करीब नौ बजे सास और सीमा में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि इसके बाद सीमा ने कमरे में जाकर केरोसिन तेल छिड़कर आग लगा ली। इससे वह झुलस गई। ससुरालीजन इलाज के लिए बेहंदर सीएचसी ले गए। जहां पर डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सूचना पाकर शनिवार सुबह मृतका के परिजनों ने थाने पहुंचकर पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी व देवरानी, सहित चार लोगों को बेटी को जलाकर हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। कोतवाल महेश चंद्र ने बताया की तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed