{"_id":"58baffd44f1c1b7f59832de4","slug":"married-maternal-suicide-and-hanging","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sat, 04 Mar 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
पूनम का फाइल फोटो।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थानाक्षेत्र के खसरौल गांव में मायके में रह रही विवाहिता ने शुक्रवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पिता का आरोप है कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने उसे घर से निकला दिया था। शुक्रवार शाम फोन पर पति ने कार के बिना मायके से न आने की धमकी दी थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अतरौली थाना क्षेत्र के खसरौल गांव निवासी विजय प्रताप सिंह की पुत्री पूनम की शादी पिछले साल अप्रैल में शैलेष सिंह पुत्र शिवरतन सिंह के साथ हुई थी। शैलेष लखनऊ जिले के माल का निवासी है। विजय का आरोप है कि दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल वाले पूनम को प्रताड़ित करने लगे। पूनम को ये भी पता चला कि शैलेष की पहले शादी हो चुकी थी और उसका एक बेटा भी है।
विज्ञापन
मायके आकर उसने ये जानकारी मां और अन्य परिजनों को दी थी। दूसरी बार विदाई के बाद फिर पूनम को प्रताड़ित किया जाने लगा। करीब पंद्रह दिन बाद ही जेवर आदि छीनकर ससुरालवालों ने पूनम को घर से निकाल दिया। तब से पूनम मायके में ही रह रही थी। वह शहजादे सिंह पीजी कॉलेज से बीए कर रही थी। छह मार्च से उसके फाइनल ईयर की परीक्षा होनी थी। विजय का कहना था कि बेटी का घर बसने की उम्मीद में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी।
विज्ञापन
रिश्तेदारों के माध्यम से सुलह-समझौते की बात चल रही थी। शुक्रवार शाम को पूनम के पास शैलेष का फोन आया था। उसने कार के बगैर ससुराल न आने की धमकी दी थी। फोन पर पति पत्नी में कहासुनी भी हुई थी। रात में खाना-खाने के बाद पूनम कमरे में चली गई थी। सुबह देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने आवाज लगाई । काफी देर तक जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ दिया। अंदर पूनम का शव रस्सी से बने फंदे पर लटक रहा था। पिता की सूचना पर पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष श्यामबाबू शुक्ल ने बताया कि विजय प्रताप की तहरीर पर पति, देवर सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।