फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married hanging

विवाहिता फांसी पर झूली, मचा कोहराम

Sun, 21 Feb 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई। Updated Sun, 21 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
लोनार थाना क्षेत्र में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मौके पर ससुराल और मायके पक्ष के लोग भिड़ गिए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम बूटामऊ निवासी फूलन देवी (35) पत्नी बाबू ने सोमवार की सुबह घर के अंदर फांसी लगा ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मायके पक्ष को दी गई जिस पर पाली थाना क्षेत्र के ग्राम चकौली खुर्द निवासी मृतका का भाई छविराम पुत्र राजवीर अपनी दूसरी बहन, लाली, सची व मां विंद्रा और पत्नी फूलमति के साथ मौके पर पहुंचा। उसने आरोपी लगाया कि उसकी बहन का मारकर लटका दिया।
विज्ञापन


इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। छविराम ने बताया कि उसके पूछने पर वह लोग मारपीट करने लगे। उसने आरोप लगाया कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता था। इसी से शायद उसकी बहन ने फांसी लगाई या उन लोगाें ने उसे लटका दिया। वहीं पति बाबू ने बताया कि उसकी 15 साल पूर्व शादी हुई थी। उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी। इसलिए उसने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि उसकी ससुराल के लोग आते ही उन लोगों से मारपीट करने लगे। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोनार प्रभारी एसबी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।




                                    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed