फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Market for worship materials flourishes, driven by devotion.

Hardoi News: श्रद्धा से खिला पूजन सामग्री का बाजार

Sat, 10 Oct 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Market for worship materials flourishes, driven by devotion.
फोटो-03- नवरात्रि की तैयारी में संतोषी माता मंदिर में मूर्ति की सजावट करते पुजारी। संवाद
हरदोई। शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र पर मां की आराधना के लिए श्रद्धालुओं ने एक दिन पहले जमकर खरीदारी की। इससे एक दिन पहले बाजारों में रौनक बढ़ गई। मां दुर्गा के पूजन और कलश स्थापना की तैयारियों को लेकर दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। सुबह से शुरू हुआ खरीदारी का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। बाजारों में बढ़ी ग्राहकों की भीड़ से दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए।
विज्ञापन

नवरात्र के दौरान घटस्थापना (कलश स्थापना) का विशेष महत्व होता है। इसके लिए कुम्हारों की दुकान पर कलश खरीदने वालों की भीड़ लगी रही। नवरात्र के पहले दिन घरों और मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तैयारियों के चलते श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री की खरीदारी की। स्थापना के लिए नारियल, चुनरी, रोली, कलावा, कपूर, अगरबत्ती और दीपक की मांग रही। इसके अलावा पूजा की थाली और अन्य आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए भी लोग दुकानों पर पहुंचे।
विज्ञापन

बाजारों में महिलाओं और पुरुषों की चहल-पहल से त्योहार जैसा माहौल दिखाई दिया। कई श्रद्धालुओं ने पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री एक साथ खरीदी, ताकि नवरात्र के पहले दिन किसी तरह की परेशानी न हो। पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने से दुकानदार भी दिनभर व्यस्त रहे। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दिया। घरों में पूजा स्थल सजाने से लेकर मंदिरों में आराधना की तैयारियां की गईं।

फोटो-03- नवरात्रि की तैयारी में संतोषी माता मंदिर में मूर्ति की सजावट करते पुजारी। संवाद

फोटो-03- नवरात्रि की तैयारी में संतोषी माता मंदिर में मूर्ति की सजावट करते पुजारी। संवाद

फोटो-03- नवरात्रि की तैयारी में संतोषी माता मंदिर में मूर्ति की सजावट करते पुजारी। संवाद

फोटो-03- नवरात्रि की तैयारी में संतोषी माता मंदिर में मूर्ति की सजावट करते पुजारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed