फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Many health fairs locked, doctors missing at some places, patients returned

Hardoi News: कई आरोग्य मेले पर ताले, कहीं डॉक्टर नदारद, लौटे मरीज

Sun, 03 Nov 2024 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Many health fairs locked, doctors missing at some places, patients returned
शाहाबाद/सवायजपुर/पाली। रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आरोग्य मेला पर त्योहार की खुमारी भारी नजर आई। रविवार को वाह्य रोगी विभाग बंद रहता है, जबकि आकस्मिक सेवा की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था दी गई है। इसके बाद भी कई स्वास्थ्य केंद्रों पर ताले लटकते रहें। कहीं पर डॉक्टर के न होने से मरीजों को परेशानी हुई। ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति पर एक रिपोर्ट :
विज्ञापन

गोपामऊ प्रतिनिधि के अनुसार-स्वास्थ्य केंद्र गोपामऊ पर ताला बंद रहा तो बिलग्राम में सीएचसी के अधीक्षक और चिकित्सक नदारत रहे, आकस्मिक सेवा के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जरौली नेवादा के चिकित्सक को संबद्ध किया गया। ऐसे ही अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी दिवाली के त्योहार की स्वास्थ्य सेवाओं पर खुमारी नजर आई।
विज्ञापन

कछौना प्रतिनिधि के अनुसार- स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार के कारण मरीजों की संख्या नहीं रही, लेकिन आकस्मिक कक्ष में दो-तीन मरीज भर्ती थे। आकस्मिक कक्ष में आने वाले रोगियों-पीड़ितों को देखने व सलाह देने के लिए डॉक्टर नहीं थे। आकस्मिक कक्ष में भर्ती रोगी को देखने वाला कोई नजर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोपामऊ में पिसावां रोड पर ग्रामीण क्षेत्र के साथ ही कस्बा के लोगों को स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवा के लिए बने स्वास्थ्य केंद्र पर ताला बंद मिला। अधीक्षक, चिकित्सक सहित स्टॉफ से भी कोई नहीं आया था। ऐसे में जांच के लिए आए लोगों को लौटना पड़ा।
बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार- स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम पर अधीक्षक से लेकर तैनात सभी चिकित्सक अवकाश पर बताए गए। आकस्मिक सेवाएं देने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाॅ. लियाकत अली को संबद्ध किया गया था। डॉ. लियाकत, फार्मासिस्ट देव सिंह मिले। पितईपुरवा की वृद्धा रंपा बुखार के कारण भर्ती थीं। सीएचसी में महिला चिकित्सक डाॅ. स्मिता, डाॅ. ज्योति और डाॅ. कोमल और पुरुष चिकित्सकों में अधीक्षक डॉ. एसके गौतम, डाॅ. रविकांत व डाॅ. राजेंद्र कुमार तैनात हैं। अधीक्षक डाॅ. एसके गौतम ने बताया कि आकस्मिक सेवा के लिए डॉ. लियाकत को संबद्ध किया गया था।
हरियावां प्रतिनिधि के अनुसार- हरियावां स्वास्थ्य केंद्र पर आकस्मिक कक्ष में मरीजों को देखा गया। डाॅ. मुस्लिम अंसारी तैनात हैं। बेहंदर सीएचसी में इमरजेंसी सेवाओं के लिए डॉ. आरिफ खान मिले। शाहाबाद स्वास्थ्य केंद्र पर अधीक्षक डॉ. प्रवीण दीक्षित, डॉ. जीशान, फार्मासिस्ट अनिल मिश्रा व बीके मिश्रा मौजूद रहे। नेत्र चिकित्सा कक्ष एक्सरे कक्ष पर ताला लटकता रहा। सवायजपुर सीएचसी डॉ. मुजीब अंसारी ने आकस्मिक सेवाएं दीं। अधीक्षक डॉ. पराग कुमार ने बताया कि अवकाश के चलते अन्य तैनात चिकित्सकों की ड्यूटी रोस्टर के अनुरूप लगाई गई है, ड्यूटी से गायब रहने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार ने दावा किया कि 42 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला आयोजित कराया गया। इसकी रिपोर्ट भी पोर्टल पर अपलोड कराई गई। सीएचसी केंद्रों पर चिकित्सा सेवाओं और चिकित्सकों की उपस्थिति के संबंध में बताया कि जानकारी करने के बाद बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed