फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Many buses ran on Holi, all the arrangements failed in front of the crowd

Hardoi News: होली पर बसें चली तमाम, भीड़ के आगे धरे रह गए सारे इंतजाम

Thu, 13 Mar 2025 06:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 13 Mar 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
Many buses ran on Holi, all the arrangements failed in front of the crowd
फोटो-13- रोडवेज बस में चढ़ते यात्री। संवाद
विज्ञापन

- कानपुर की बस में चढ़ने के लिए धक्का मुक्की करते दिखे यात्री
- दिल्ली रूट पर अधिक बसें लगा दिए जाने से अन्य रूटों पर हुई कमी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। होली पर यात्रियों को घर पहुंचाने के लिए रोडवेज ने अतिरिक्त बसें तो लगाईं, लेकिन भीड़ के आगे सारे इंतजाम धरे रह गए। दिल्ली रूट पर तो बसों की कोई कमी नहीं रही लेकिन अन्य रूटाें पर यात्रियों को बसों के लिए घंटों का इंतजार करना पड़ा। ऐसे में कोई बसें आने पर यात्री सीट पाने के लिए धक्का मुक्की करते नजर आए।

त्योहार अपनों के संग मनाने के लिए दूसरे प्रदेश व बाहरी जिलों में रहने वाले लोगों ने आना शुरू कर दिया। लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए हरदोई डिपो से अलग अलग रूटों पर 20 अतिरिक्त बसें चलाई गईं हैं। इसके बावजूद रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ बसों के इंतजार करती देखी गई।
विज्ञापन

डिपो से 191 बसों का संचालन किए जाने के बाद भी कानपुर, लखीमपुर, फर्रूखाबाद और शाहजहांपुर के लिए यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ा। बताया गया कि दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या में इजाफा हो जाने के कारण करीब 60 बसों को रूट पर लगा दिया गया। इससे अन्य रूटों पर बसों की कमी आ गई। बृहस्पतिवार को भी कानपुर की बस के लिए यात्री करीब सवा घंटे से इंतजार करते दिखे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बस आने पर लोगों को धक्का मुक्की करना पड़ा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि सभी रूटों पर बसों की पर्याप्त व्यवस्था है अब त्योहार के चलते भीड़ बढ़ना तो स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed