फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   manrega me bharastachaar ki gunjaish nahi

मनरेगा में विधायक को दिखा भ्रष्टाचार, मंत्री बोले संजीवनी

Tue, 02 Jun 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
manrega me bharastachaar ki gunjaish nahi
हरदोई में विकास भवन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप श - फोटो : HARDOI
हरदोई। गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश के मनरेगा में भ्रष्टाचार पर की गई पोस्ट के अगले ही दिन प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने जिले का निरीक्षण किया। विकास भवन सभागार में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों के लिए मनरेगा संजीवनी है। अगर कोई भ्रष्टाचार करेगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनरेगा से हर रोज 50 लाख श्रमिकों को कार्य दिए जाने का लक्ष्य है। मंगलवार तक 40 लाख से अधिक श्रमिकों को रोजगार दिया जा चुका है। गोपामऊ के भाजपा विधायक श्याम प्रकाश द्वारा मनरेगा में रिश्वत बिना डोंगल न होने की बात को लेकर तंज कसे जाने पर ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने कहा कि मनरेगा में भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं है। मजदूरों के खातों में ही सीधे भुगतान भेजा जाता है। बीते दिनों बेहंदर में हुए गोलमाल का उदाहरण मीडिया ने मंत्री को दिया, तब मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ग्राम्य विकास मंत्री ने ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित समूहों द्वारा पूरे प्रदेश में 63 लाख से अधिक मास्क बनाकर सप्लाई किए जाने का उल्लेख किया। कहा कि पीपीई किट, हैंडवाश और सैनिटाइजर भी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बना रहीं हैं। मजदूरों की आर्थिक स्थिति में सुधार के उद्देश्य से मनरेगा की मजदूरी 182 से बढ़ाकर 201 रुपये किए जाने की बात भी मंत्री ने कही। मंत्री ने ग्राम प्रधानों से भी बात की और मनरेगा के तहत आ रही समस्याओं की जानकारी ली। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा, गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश, सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, परियोजना निदेशक राजेंद्र श्रीवास, मनरेगा उपायुक्त प्रमोद सिंह चंद्रौल, सवायजपुर विधायक के प्रतिनिधि रजनीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिटीजन इनफार्मेशन बोर्ड बनाने का काम देखा
ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने बेहंदर विकास खंड के ग्राम अलावलपुर में स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए जा रहे सिटीजन इनफार्मेशन बोर्ड के कार्यों का जायजा लिया। साथ ही साथ सुरसा विकास खंड के ग्राम केहरमऊ में चल रहे सईं नदी की सफाई के कार्य का भी निरीक्षण किया। सईं नदी की सफाई के कार्य में 111 श्रमिक मौजूद मिले। सभी के नाम और आईडी की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वर की समस्या बताई
प्रधान प्रतिनिधियों ने ग्राम्य विकास राज्यमंत्री को स्टीमेट बनाने और साफ्टवेयर पर अपलोड करने में आ रही परेशानी बताई। इस पर मंत्री ने अधिकारियों से पूरे मामले के बारे में जानकारी देने को कहा। अफसरों ने बताया कि एक सप्ताह से सिक्योर साफ्टवेयर पर लोड अधिक होने के कारण सर्वर में समस्या हो रही है। जल्द ही समस्या निस्तारित होगी।
ये आंकड़े बताए
- हरदोई में 4072 स्टीमेट गठित हैं।
- 3242 कार्य जनपद में मनरेगा के तहत चल रहे हैं।
- 17,466 नए जॉबकार्ड निर्गत किए गए हैं।
- 7143 श्रमिकों को पहले से बने जॉबकार्डों से जोड़ा।
- 18 हजार प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा से रोजगार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed